
⏭️ सारण : अमनौर में शिविर लगा सैकड़ों नेत्र रोगियों की हुई निशुल्क नेत्र जांच
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
निशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्धाटन अमनौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रियरंजन सिंह युवराज ने ने फिता काटकर किया. स्थानीय युवराज एच पी गैस एजेंसी के परिसर में शनिवार को देवमति देवी मंगनी सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले निशुल्क शिविर लगा कर सैकड़ों नेत्र रोगियों की आंख की जांच किया गया. मुजफ्फरपुर के लक्ष्मण आई हॉस्पीटल के डाॅ. केशव कुमार सिंह ने बताया कि लगभग दो सौ रोगियों की जांच किया गया. जिसमें 90 रोगियों को मोतियाबिंद के लिए पहचान किया गया. वहीं सभी रोगियों को प्रियरंजन सिंह युवराज ने निशुल्क दवा वितरण किया. उक्त मौके पर प्रियरंजन सिंह युवराज ने बताया कि मोतियाबिंद के लिए चयनित सभी रोगियों को मुजफ्फरपुर में आंख का आॅपरेशन व आने जाने, खाने तथा दवा का खर्च निशुल्क रहेगा. उक्त मौके पर मुख्य रूप से राजु कुमार गिरि,पंकज गिरि, मनोज तिवारी, अरुण सिंह, रामायण राम, एतवरिया देवी, कौशल्या देवी, मीना देवी आदि सैकड़ों लोग शामिल थे.




Recent Comments