​*मधेपुरा:युवाओं से रोजगार के वादा खिलाफी को लेकर युवा जदयू का केन्द्र सरकार के विरूद्ध डीएम को ज्ञापन*
👈चंदन कुमार झा”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
युवाओं से रोजगार के वादा खिलाफी को लेकर युवा जदयू का केन्द्र सरकार के विरूद्ध इस मामले को लेकर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल समेत एक शिष्टमंडल ने डीएम मो० सोहैल को ज्ञापन सौंपा ! 
केन्द्र की बीजेपी सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर मधेपुरा में बेरोजगारी की समस्याओं को लेकर जदयू युवा मोर्चा के सदस्यों ने  जिला मुख्यालय स्थित कला भवन परिसर में शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया !
एक दिवसीय  धरना कार्यक्रम में जिला जदयू कार्यकर्ता समेत युवा प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल भी शामिल थे ! जदयू का एकदिवसीय धरना
मधेपुरा जिला मुख्यालय के कला भवन परिसर में बेरोजगारी भगाओ – देश बचाओ कार्यक्रम के तहत देश व्यापी आह्वान पर जिला युवा जदयू ने धरना  दिया था !
बता दें कि आज राज्यव्यापी आहवान पर जिला जदयू कार्यकर्ता एवं जिला जदयू के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता समेत युवाओं ने लिया भाग लिया ! बेरोजगारी भगाओ देश बचाओ कार्यक्रम के तहत इस मौके पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था भारत वर्ष में दो करोड़ युवाओं को नौकरी दिया जाएगा लेकिन तीन वर्ष पूरे होने के बावजूद युवाओं को किये गए वादे पर खड़े नहीं उतर पाए हमारे पीएम मोदी एक सप्ताह पूर्व आरटीआई के आधार पर निकाली गई सूचना के मुताबिक़ आज तक मात्र कुल 24 हजार 887 ही नौकरी दी गयी ! केन्द्र सरकार के युवाओं के प्रति वादा खिलाफी को लेकर आज हम तमाम युवा कार्यकर्ता धरना पर बैठे हैं !
वहीं जिला जदयू युवा अध्यक्ष रुपेश कुमार गुलटेन ने कहा कि देश के पीएम मोदी देश के युवाओं  को धोखा देने का काम कर रहे हैं ! आगामी चुनाव में हमारे प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने कहा था देश के दो करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो सका जिस कारण वादा खिलापी के विरुद्ध आज धरना कार्यक्रम किया गया है ! जब तब युवाओं को नौकरी नहीं मिलती है और युवाओं के मान सम्मान पर पीएम मोदी खड़े नहीं उतर पाते हैं तब तक युवा जदयू लगातार आन्दोलन को बाध्य होते रहेंगें !
इस मौके पर जदयू विधायक निरंजन मेहता, पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, जदयू प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, युवा जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार गुलटेन, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, नरेश पासवान, संजीव कुमार , महिला प्रकोष्ट के नेत्री मीना कुमारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे !

इस बिषय में पत्रकार ने मधेपुरा के भाजपा जिलाध्यक्ष सह मुखिया संघ के मधेपुरा जिलाध्यक्ष से बात कर जानकारी लेना चाहा तो उनके द्वारा कहा गया कि केन्द्र सरकार रोजगार के लियेे अनेक कदम उठाये हैं जिसमें कौशल विकास के तहत सरकार  युवाओं को प्रशिक्षित करने का काम कर रही है जिससे अनेक तरह के रोजगार युवाओं को मिल रहें हैं और मिलेंगें भी ! बतादें कि स्वदेश कुमार मुरलीगंज प्रखण्ड के बेलो पंचायत के वर्तमान मुखिया भी हैं ! उनका कहना है कि महागठबंधन  की  सरकार अपनी नाकामयावियों को छिपाने हेतू ये सब कर रही है ! महागठबंधन की सरकार बताये प्रधानमंत्री  आवास योजना के तहत कितने लाभुकों को लाभ दिया गया ! बिहार राज्य में 14 वीं वित्त की राशि अब तक क्यों नही राज्य के विकास में खर्च  किया गया ! अपराध बढ़ रहें हैं , अपराधी दिन दहारे अपराध कर रहे हैं , राज्य की स्कूल की शिक्षा की स्थिति दयनीय है ,अस्पताल में रोगी को चिकित्सक समय पर नहीं मिल पा रहें हैं , मधेपुरा जिला में एम्बुलेंस की स्थिति नगन्य है , जिला में बिजली की स्थिति दयनीय है व जिला में अफसर शाही  चल रही है आये दिन पदाधिकारी (पुरैनी बीडीओ रीना कुमारी की ओर इशारा करते हुये कहा ) द्वारा जनता व पत्रकार पर प्रथमिकी दर्ज करवाया जाता है ! जदयू के लोग पहले महागठबंधन की सरकार से अपराध , भ्रष्टाचार  व अफसरशाही आदि की ओर ध्यान दिलवाये ! उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार युवाओ के रोजगार के लिये बहुत सारे योजना कौशल विकास , स्टार्ट अप  , मेक इन इंडिया व मेड इन इंडिया आदि के तहत रोजगार के अवसर खड़े करने का काम कर रही है ! 
उन्होने ये भी कहा कि आप मधेपुरा में ही देख लें रेल कारखाना में बेरोजगारों को  रोजगार का एक उदाहरण मात्र है ! मोदी सरकार ने 60 साल बनाम 60 महीना जनता से मांगा है घबराने की जरूरत नहीं है सारे कार्य  रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिये ही हो रही है ! स्वदेश ने कहा कि इस महागठबंधन सरकार को अगले समय में जनता अच्छी सबक सिखाने वाली है इसी से घबराकर केन्द्र सरकार का  विरोध करने पर उतरते नजर आ रहे हैं !