होली मिलन समारोह में खूब उड़े रंग गुलाल
संवाददाता, मांझी
प्रखण्ड क्षेत्र के नचाप गांव अवस्थित रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस होली मिलन समारोह में खूब गुलाल उड़े।

विद्यालय के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह ने स्कूली बच्चों ने आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने व हुड़दंग न मचाने की अपील की। वही विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार सिंह ने बच्चों से सुरक्षित तरीके से होली मनाने को कहा।
होली मिलन समारोह के अवसर पर विद्यालय के छोटे बच्चों ने पारंपिक होली गीत व स्वरचित हास्य कविताएं व चुटकुलों को सुनाकर खूब तालियां बटोरी।
रितांश की टीम ने बाबा हरिहर नाथ, सोनपुर में खेले होली गाकर आये लोगों को होली के रंग में सराबोर कर दिया।

छोटे बच्चों खासकर स्मिता, खुशबू खातून, पीयूष राज, आदित्या सिंह, साहिल व रिया की प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य दशरथ साह, दीपक सिंह, रौशना शर्मा, अविनाश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments