दहेज हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार
#परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट : थानाक्षेत्र के ग्राम चौकेठिया से दहेज हत्या का फरार आरोपी ससुर दूधनाथ राय को पुलिस ने बुधवार की रात उनके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। इस हत्या मामले के आरोपी पति राजकुमार राय ने पूर्व में हीं न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। वहीं अन्य चार आरोपी सास, दो देवर एवं एक नन्द अभी भी फरार है। थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि उक्त सभी आरोपी 21 अप्रैल को दहेज के लिए घर में ही बहू की हत्या कर शव गायब करने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया था। जिसे पुलिस ने श्मशान घाट से अधजला शव बरामद कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतका बबीता देवी के पिता बिलासपुर निवासी मुख्तार राय ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
…………………………………………….




Recent Comments