अमनौर/सारण: भेल्दी के एसबीडीपीआर कॉलेज में राज्यस्तरीय प्रतिभा प्रतियोगिता जांच परीक्षा पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपीयू के पूर्व रजिस्टार तपस्वी प्रसाद सिंह ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े इस लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रभाषा पर विरोध होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं|इस देश के युवा पीढ़ियां रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं|पूरे देश की मेधा गांवों में हैं|आज बच्चों को अच्छे संगीत के साथ-साथ अच्छे किताबों की भी जरूरत है|उन्होंने आगे कहा कि युवा पीढ़ी समाज व राष्ट्रभक्त बनें|आज नैतिकता व संस्कृति की भी परीक्षा होनी चाहिए|
प्राचार्य डॉ.प्रमेन्द्र रंजन ने कहा कि हर चीज की शुरुआत छोटे जगहों से होती हैं|सड़क पर बैठा भी भिखारी अगर ज्ञानी हो तो उससे ज्ञान जरूर प्राप्त करें|हार से आप मायूस न हों क्योंकि हर हार को एक विजेता बनाती हैं|उन्होंने छात्रों को अपने प्रतिभा का लोहा मनवाने का संकल्प लेने का अह्वान किया|
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी वंदना पाण्डेय ने छात्रों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक निष्पक्ष,सशक्त व स्थायी सरकार के गठन में अपनी अहम भूमिका अदा करने को कहा|इस दौरान राज्यस्तरीय प्रतिभा प्रतियोगिता जांच परीक्षा में सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. वहीं अतिथियों को भी मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।समारोह को मुख्य रूप से प्राचार्य प्रो.रामप्रवेश पंडित,ई.अमरनाथ चौधरी,धीरज कुमार,बबीता सिंह,आयोजन समिति के सचिव चंदन कुमार,डी के ओझा,प्रो.रामकिशोर यादव, संगीता सिंह, अंकुश ओझा,अजीत कुमार पांडेय,नवीनपुरी आदि ने संबोधित किया|कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय व मंच संचालन शिक्षक पप्पु कुमार सिंह ने किया|