जल जमाव और अतिक्रमण से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) :प्रखंड के मुइया बाजार में सड़क पर अतिक्रमण और जलजमाव से परेशान लोगों ने शनिवार को प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि बाजार समिति के 5 बीघा 13 काठा जमीन को जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आने-जाने के साथ-साथ बाजार लगाने में व्यवसायियों को काफी परेशानी होती है।बारिश के समय में नाला का पानी नहीं निकल पाने से सड़क
झील में तब्दील हो गया है। सीओ से इसका निदान कराने की मांग की।मौके पर नंदलाल यादव, छबीला यादव, टुनटुन सिंह, हरेंद्र सिंह, राजाराम यादव, पिंटू सर्मा, विद्या सिंह, सोनू सिंह, बसंत सिंह आदि उपस्थित थे।