दैनिक खोज खबर के लिये समस्तीपुर से निभा कुमारी/धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट:-
जिले के ताजपुर प्रखंड के बाघी पंचायत के रोजगार सेवक अमित कुमार को हत्या की नियत से अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के खिलाफ अपराधियों की गिरफ्तारी ,बढ़ते हत्या ,अपराध पर रोक आदि की मांग को लेकर आज भाकपा माले प्रखंड कमेटी के झंडे बैनर तले मांगो से संबंधित नारे लिखे तख्तियां हाथों में लेकर चकमधोल से प्रतिरोध मार्च निकालकर मुख्य मार्गो से होते हुए मार्च मोतीपुर सब्जी मंडी चौक पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गयी।
इसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव सह इनोस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया ।तथा दशरथ सिंह ,अरुण कुमार शर्मा ,वासुदेव राय, संजय शर्मा ,मोहम्मद गुलाब ,विशुन देव कुमार ,अविनाश कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया । वक्ताओं ने कहा कि ताजपुर प्रखंड में कानून व्यवस्था चौपट है लगातार छिनतई ,बाइक लूट ,हत्या की घटना से आमजन परेशान हैं ।पुलिस अपराधी गठजोर का खात्मा जरूरी है ,इसके लिए भाकपा-माले हर कुर्बानी देकर संघर्ष को अंजाम तक ले जाएगी । इस मौके पर 4 मई को रोजगार सेवक समेत सभी विभागों के मानदेय कर्मी को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आहूत सम्मेलन में भाग लेकर इस मामले को उठाने की घोषणा की गयी।




Recent Comments