जिले के नारायणपुर प्रखंड के ग्रामपंचायत नगरपारा उत्तर स्थित मध्य विद्यालय नारायणपुर में चल रहे पाँच दिवसीय योग शिविर का आज हवन के साथ समापन हो गया।योग शिविर में पिछले पाँच दिनों से वर्ग 5 से 8 तक के 70 छात्र छात्राओं 40 महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों सहित 25 पुरुषों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पतंजली योगपीठ हरिद्वार से आये योग शिक्षक स्वामी आलोक जी महाराज ने लगभग 40 प्रकार के योग आसान प्राणायाम की जानकारी दी। पाँच दिनों के योगाभ्यास के दौरान कई प्रकार के बीमारियों से बचने के लिए आसन प्राणायाम भी बताये।
साथ ही सभी वर्ग से पाँच छात्रों का चयन भी आगामी कार्यक्रम के लिए किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया नरेंद्र कुमार संतमत सत्संग आश्रम समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर मंजुल कुमार सौरभ सुन्दर पोद्दार वशिस्ठ प्र शर्मा डॉ राजेस कुमार यादव का भरपूर सह्यो रहा।





Recent Comments