सरकारी नुमाइंदों की लापरवाही से लाखों लीटर पानी व्यर्थ में बह गया
राकेश फौजदार 
भरतपुर 29 अप्रैल। राजस्थान के धौलपुर में सरकारी नुमाइंदों की लापरवाही से लाखों लीटर पानी व्यर्थ में बह गया। पेयजल की समस्या के साथ इतनी बड़ी तादाद में पेयजल बर्बाद होता देख लोगो ने जलदाय विभाग में फोन भी किए लेकिन घण्टी बजती रही और पानी व्यर्थ बर्बाद होता रहा। जानकर लोगों ने बताया कैला काॅलोनी में बनी पानी की टंकी से शहर के कई हिस्सों में पानी सप्लाई किया जाता है। 
शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह सप्लाई के वाॅल्व चेंज करने के चलते पेयजल सप्लाई नहीं की गई थी। इसके बाद शनिवार दोपहर जब सप्लाई वाॅल्व खोला गया तो लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।