राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी, ये हो सकते है- शिंदे, शैलजा औऱ हुड्डा

आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान
जयपुर 30 अप्रैल। गुरुदास कामत ने राजस्थान के प्रभारी के तौर पर काम नहीं करने की इच्छा जताते हुए आलाकमान को इस्तीफा दे दिया है। लिहाजा, कांग्रेस आलाकमान ने नए प्रभारी की तलाश शुरु कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव बनाते हुए राजस्थान इंचार्ज की कमान दी जा सकती है। वहीं, कुमारी शैलजा को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाते हुए राजस्थान की जिम्मेदारी देने की चर्चाएं चल रही है।
शैलजा का नाम इसलिए चर्चा में भी है कि क्योंकि वो पहले राज्य का कार्यकारी प्रभारी के तौर पर काम देख चुकी हैं। इनके बीच हरिय़ाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा का भी नाम चर्चाओं में है, लेकिन बताया जा राह है कि हुड्डा हरियाणा चीफ बनने के चलते यह जिम्मेदारी नहीं लेंगे। ऐसे में शिंदे का सबसे ज्यादा औऱ उसके बाद शैलजा का नाम मजबूती से चल रहा है।
हालांकि राजस्थान का इंचार्ज कौन होगा। यह अशोक गहलोत औऱ सचिन पायलट की इच्छा पर निर्भर करेगा। दोनों नेता अपने अपने खास नेताओं को राजस्थान लाना चाहेंगे। ऐसे में लास्ट मूवमेंट में कोई और नाम चल पड़े इसके बार में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।




Recent Comments