जमीनी विवाद को लेकर हमले में पिता पुत्र घायल
राकेश फौजदार
भरतपुर 29 अप्रैल। राजस्थान के धौलपुर में कंचनपुर थाना क्षेत्र के अतिराज के पुरा गांव के पास जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन लोग के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि हमलाबरो ने युवक को लाठी सरियों से लहूलुहान कर गंभीर हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। बाद में राहगीरों की मदद से युवक को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से युवक को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक कंचनपुर निवासी युवक शिव सिंह के साथ यह घटना उस समय हुई जब वह अपने पुत्र के साथ बाइक से बाड़ी आ रहा था। रास्ते मे बाइक खराब हो जाने से पैदल पैदल आ रहे शिवसिंह व उसके पुत्र आधा दर्जन लोगो ने घेर लिया और शिवसिंह को सड़क से नीचे ले जाकर लाठी सरियों से घायल कर दिया।




Recent Comments