✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए “परमार डाॅट काॅम”

(☝SBDC को माॅ वैष्णव देवी सेवा सम्मान देते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नितिन नवीन )
🌐कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है सीवान के युवाओं ने ।

(☝ प्रमाण पत्र लेते SBDC के संयोजक नीलेश वर्मा नील )
04 जुलाई 2017 को सीवान शहर से जली एक एक छोटी से चिंगारी, आज एक दिव्य ज्योति बन कर देश के कई शहरों में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हरदम 24×7 घंटे प्रकाशमान हो रही है । 

( ☝प्रमाण पत्र लेते SBDC टीम के सदस्य  पत्रकार नवीन सिंह परमार )
हम चर्चा कर रहें है सीवान के युवाओ की संस्था सीवान ब्लड डोनर क्लब की । 

(☝ प्रमाण पत्र लेते SBDC टीम के सदस्य सतीश कुमार )
गौरतलब हो की सीवान ब्लड डोनर क्लब  का कारवां अब सीवान से केवल बाहर ही अपना दस्तक नहीं दे रहा है बल्कि अब SBDC के कार्यों को बाहर सराहना भी होने लगी है । रविवार को राज्य के राजधानी पटना के महाराणा प्रताप भवन में आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में स्वैच्छिक रक्तदान को बढावा देने के लिए SBDC टीम को सम्मानित किया गया ।

(☝ प्रमाण पत्र लेते SBDC टीम के सदस्य अमीत सोनी )

(☝ प्रमाण पत्र लेते SBDC टीम के सदस्य संदीप पंसारी )
गौरतलब हो कि पटना स्थित मां वैष्णव देवी सेवा समिति स्वैच्छिक रक्तदान को बढावा देने वाली बिहार की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संगठन है । समिति के द्वार प्रत्येक वर्ष भारतीय नव वर्ष के पहले दिन पटना में एक समारोह आयोजित कर बिहार में स्वैच्छिक रक्तदान को बढावा देने वाले संगठन को उनके कार्यो के आधार पर सम्मानित किया जाता है ।

(☝ प्रमाण पत्र लेते SBDC टीम के सदस्य ध्रमेन्द्र पर्वत )
रविवार को आयोजित समारोह में सीवान ब्लड डोनर क्लब की ओर से संयोजक नीलेश वर्मा नील, नवीन सिंह परमार, संदीप तुलस्यान, सतीश सोनी, अमित कुमार सोनी, पंकज गुप्ता, नीलेश वर्मा, धर्मेंद्र पर्वत, राजेश कुमार, आकाश अग्रवाल, भास्कर रंजन को सम्मानित किया गया ।

(☝ प्रमाण पत्र लेते SBDC टीम के सदस्य भास्कर रंजन )

( ☝प्रमाण पत्र लेते SBDC टीम के सदस्य नीलेश कुमार )

( ☝प्रमाण पत्र लेते SBDC  टीम के सदस्य पंकज गुप्ता )

( ☝प्रमाण पत्र लेते SBDC टीम के सदस्य आकाश अग्रवाल )

( ☝प्रमाण पत्र लेते SBDC टीम के सदस्य राजेश कुमार )


इस मौके पर बिहार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नितिन नवीन ने माॅ वैष्णव देवी सेवा समिति की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों के जागरूकता अभियान चलाने व रक्तदान करने के लिए SBDC को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान किया । SBDC टीम के  सदस्यों को भी स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।