छपरा-आरा पुल पर एक स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकड़ाई , पांच जख्मी –
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज -:
“””””””””””
रविवार को आरा -छपरा पुल पर तेज रफ्तार मे आ रही एक स्कॉर्पियो एकाएक अनियंत्रित हो पुल का डिवाइडर तोड़ दूसरे लेन मे खड़ी एक ट्रक से जा टकराई जिसके दौरान गाड़ी से नीचे खड़ा ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगो की मदद से छपरा सदर अस्पताल भेजा गया वही इस दुर्घटना मे एक बच्चा समेत स्कार्पियो सवार चार लोग घायल हो गए सूत्रो के मुताबिक स्कार्पियो सवार लोगो को हल्की चोटे आई थी जिन्हे प्राईवेट नर्सिग होम मे भर्ती करा स्थानीय लोगो के द्वारा प्राथमिक उपचार कराया गया जबकि ट्रक चालक के गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण छपरा सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया प्रत्यक्षदर्शी सूत्रो के मुताबिक जख्मी ट्रक चालक मुश्ताक आलक बिहार के मधुबनी जिले का निवासी बताया जाता है जिसे छपरा सदर अस्पताल से रेफर पटना ले जाने के क्रम मे उसकी मौत हो गई ।