
प्रवासियों के प्रति असंवेदनशील बना हूआ है छत्तीसगढ़ शासन : प्रमोद सिंह टुन्ना
# किसी काम के नहीं हैल्पलाईन नंबर, कोई ब्यस्त बता रहा तो कोई है स्वीच आफ
भिलाई (दूर्ग) । अन्य प्रदेशों में जाने के इच्छूक प्रवासियों के प्रति छत्तीसगढ़ शासन असंवेदनशील बना हूआ है।कहने को तो इन प्रवासियों के लिए शासन ने करीब आधा दर्जन हैल्पलाईन नंबर जारी किया है।लेकिन,हर एक नंबर ब्यस्त या स्वीच आफ रहना बघेल सरकार की पोल खोलती नज़र आ रही है।इससे साफ होता है कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा प्रवासियों के प्रति ठीक नहीं है।
ये बातें लाकडाउन के तहत भिलाई में फंसे भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कही।उन्होंनें कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में लाखों की संख्या में बिहार और यूपी के छात्र और मजदूर फंसे हूए है जो लंबी लाकडाउन के कारण अपने प्रदेशों में लौट जाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के विकास में बिहार और यूपी के मजदूरों व अन्य कामगारों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।इधर,कई प्रवासी ब्यक्तिगत कार्यवश छत्तीसगढ़ आये थे।लेकिन,लाकडाउन की वजह से यहां फंस गए।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भी आदेश जारी कर सभी राज्य सरकारों से कहा है कि वे अन्य प्रदेशों से बात कर अपने स्तर से प्रवासियों को घर भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।लेकिन,इन सबके बावजूद छत्तीसगढ़ शासन इस अतिसंवेदनशील मूद्दे पर शांत बैठी है।




Recent Comments