पश्चिमचम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बुधवार के दिन  मझौलिया  प्रखण्ड  के राजाभार पंचायत के ब्रिति टोला वार्ड नं.5 में अचानक लगी आग में आठ घर जलकर नष्ट हो गया।पेशे से दो राजगीरों का एक एक लाख रुपये नकद जल कर नष्ट हो गया।अगलगी के कारण पूरे गावँ में कोहराम मचा।हल्का के राजस्व निरीक्षक के हवाले से प्राप्त खबर के मुताबिक सीओ वीरेंद्र मोहन ने बताया कि अगलगी में रमाकांत सहनी,देवेंद्र सहनी, जमादार सहनी, शिवनाथ सहनी,रामेश्वर सहनी समेत तीन अन्य का घर जलकर राख हो गया है। पीड़ित लोगों के बीच शीघ्र ही अनुदान की राशी तथा राहत सामग्रियों का वितरण किया जाएगा।राजाभार ग्राम कचहरी के सरपंच जटाशंकर सिंह ने बताया कि सहनी समुदाय में दो लोग रमाकांत सहनी, तथा जमादार सहनी परदेश से कमाकर लौटे है।पेटी में रखा दो लाख रुपये जल कर नस्ट हो गया।घरेलू सामग्री धान गेहू मकई के साथ साथ गहना और कपड़ा भी जल गया।पीड़ित लोगों के शरीर पर सिर्फ तन ढकने का कपड़ा बचा है।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।अगलगी से पीड़ित परिवार तबाह है।