*सीवान के गुठनी में बिजली के लटके पोल पर झुलते तार दे रहें है  मौत की दावत*

*✍ श्रीनारद संवाद के लिए आनंद प्रकाश की रिपोर्ट* 
🔸सीवान के गुठनी  प्रखण्ड के बलुआ  पंचायत में अवस्थित बलुआ  से बसुहारी जाने वाले सम्पर्क पथ पर लटता हुआ पोल हर घड़ी आने जाने वाले को मौत का दावत दे रहा है । यह बिजली  का पोल लगभग छ: महीने इस कदर एक तरफ झुका हुआ है  कि कि सारे के सारे तार ढीले पड गये हैं ।विशेष बात यह है कि आने जाने वाले राहगीरों को हमेशा भय बना रहता  ।स्थानीय लोगों का मानना है कि विभाग  की लापरवाही के कारण यहां कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार सम्बन्धित पदाधिकारीयो से की है लेकिन विभाग कान में तेल डाले बैठा । अब सवाल यह उठता है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इन्तजार तो नहीं कर रहा है ।इस भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से जुझ रहे ग्रामीणों ने जमकर अपने मन का भणाष निकाला और विद्युत कर्मचारीयों के कार्यों के प्रति असंतुष्टी जताई ।यानि यू कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा कि यहां के जनप्रतिनिधियों और विभागीय पदाधिकारीयो के असहयोगात्मक रवैया के कारण  यहां के उपभोक्ता विद्युत विभाग से सम्बंधित कई छोटी बड़ी समस्याओं का दंश झेलने को मजबूर हैं ।  इस बावत नाराज ग्रामीणों ने विभाग  के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर बडे आन्दोलन की चेतावनी भी दी ।