
बिहार को महागठबंधन मुक्त बनाएं भाजपा कार्यकर्ता : सिग्रीवाल
—
विनीत कुमार, एकमा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह के तहत एकमा विधानसभा क्षेत्र बूथ कार्यकर्ता विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एकमा स्थित पांडेय विवाह भवन में किया गया था। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन रमेश प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुवे महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता खुद में अमित शाह व नरेन्द्र मोदी है। सिग्रीवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बिहार को महागठबंधन मुक्त बनाने का आह्वाहन किया। अपने बेहद सारगर्भित संबोधन में सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नींव ही त्याग व बलिदान से पड़ी है। उन्होंने भाजपा को खड़ा करने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के त्याग व बलिदानों से कार्यकर्त्ताओं को अवगत कराया। सिग्रीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के संकल्प को दुहराते हुवे कार्यकर्ताओ को कमर कसने की सलाह दी।
इसके पूर्व आये अतिथियों का स्वागत एकमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह उर्फ कामेश्वर मुन्ना ने किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि एकमा की धरती पर आयोजित ये कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर में पहुचने पर सांसद सिग्रीवाल व समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनदंन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदामा तिवारी ने की जबकि मंच संचालन अविनाश चंद्र उपाध्याय ने किया।
इस दौरान संजय साह, सुबोध सिंह, विकास सिंह, प्रकाश सिंह, सुमन देवी, सवालिया पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, बंटी ओझा, मुन्ना यादव, जयप्रकाश सिंह, रौशन सिंह, राजनारायण सिंह, रामविचार मांझी, त्रिभुवन दुबे आदि उपस्थित थे।




Recent Comments