छपरा-पटना मुख्य पथ पर 10 किलोमीटर तक लगा महाजाम, यात्री रहे हलकान
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज –
“”””””””””
कोईलवर से बालू की लोडिग को ले बायपास रोड छपरा पटना मुख्यमार्ग से लेकर डोरीगंज के बीच आरा छपरा पुल इन दिनो लगातार जाम से जूझ रहा है बालू ढुलाई को ले मानो ट्रको की बाढ सी आ गई है जिसके कारण यात्रियो के साथ लगातार यह जाम की समस्या अब स्थानीय लोगो की जान पर बन आई है
शुक्रवार की दोपहर से ही छपरा पटना मुख्यमार्ग शेरपुर गेट से लेकर आरा छपरा पुल जाम से जूझता रहा जिसके जिसके दौरान लोग घंटो जाम से हलकान रहे मोटरसाइकिल सवार यात्रियो को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी यात्रियो के मुताबिक बालू के कारण छपरा पटना मुख्यमार्ग पर अब जाम की समस्या आए दिन लाईलाज बनता जा रहा है देर शाम तक जाम की स्थिति यथावत बनी रही ।




Recent Comments