
चुनाव में बीजेपी की हार पर राजद खेमा में जश्न
वैशाली : तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव राजस्थान मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हार और कांग्रेस की जीत पर आज बिदूपुर बाजार से राजद प्रखण्ड कार्यालय तक राजद कार्यकताओं ने विजय जुलूस निकाला व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।इस विजय जुलुस का अध्यक्षता राजद प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज सिंह व संचालन युवराज यादव ने किया।प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि ये जीत लोकतंत्र की जीत है गूँगी बहरी सरकार को जनता ने आईना दिखाने का काम किया है ये किसानों,मजदूरों व आमजनों के हक की जीत है।यह किसानों, मजदूरों व आमजन के हक की जीत है। उन्होंने कहा कि 15 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ युवाओं का विरोध उभर कर सामने आया है। ये जीत वसुंधरा राजे,रमन सिंह,शिवराज सिंह चौहान व केंद सरकार की घमंड रहा है।उन्होंने जनता के सिर्फ छलने का काम किया है वो चाहे मंदिर के नाम हो,गंगा की सफाई हो,महंगाई हो चाहे रुपये की गिरती कीमत हो। इस दौरान कुंदन सिंह,सुकेश यादव,राणा चंदन,मालखन सिंह,राकेश कुमार,अक्षय यादव,प्रकाश यादव,मितुल यादव,मो0 आज़ाद मंसूरी, अनीश यादव,मुन्ना सिंह,पिंटू यादव,सन्नी यादव,अविनाश यादव,मोनु यादव आदि दर्जनों राजद कार्यकर्ता महजूद थे।।।




Recent Comments