सारण :महादलित जन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दलित बस्ती में संगोष्ठी

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के उपलब्धियों को लोगों के बीच रखा. गुरुवार को महासम्पर्क अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अमनौर सुल्तान जीरात दलित बस्ती दलित बस्ती में एक संगोष्ठी का आयोजन किया. उक्त मौके पर भाजपा नेताओं ने सैकड़ों महादलित परिवार के महिला एवं पुरुषों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए तीन वर्षों के कार्यो से अवगत कराया. तथा उनकी समस्याओं को सुना. उक्त मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश सिंह. उपाध्याय राजेश सिंह कश्यप, अरविंद सिंह, माधव सिंह, विपिन बिहारी सिंह, महावीर राम, रविन्द्र राम, महेश राम, शम्भू राम, प्रमा राम, लीलावती देवी, आशा देवी, लालमुनी देवी, राजकली देवी, आदि सैकड़ों महिला पुरूष शामिल थे.




Recent Comments