गौनाहा पश्चिम चम्पारण :- वृध्दा पेंशन के उम्मीद मे 80 के पार पहुचे लोग 
दैनिक खोज खबर पश्चिम चम्पारण गौनाहा संवाददाता रामायण कुमार की रिपोर्ट :- मामला नरकटीया गंज अनुमण्डल गौनाहा प्रखंड दोमाठ पंचायत के खैरवाटोला गांव की है जहाँ वृध्दावस्था की अस्सी के दशक पार कर लिय लोग आज भी घुट घुट के जिवन जीने को मजबूर है 
यहाँ बता दे कि करीब 30 वर्ष पूर्व रेता ( दहाड ) वाले क्षेत्र जब ये लोग छोड़कर आये तो ये लोग सोच के आऐ की चलो दहने से तो हम बच गये और यहाँ की जनप्रतिनिधि के उपर किया गया विश्वास टुटा तो वो रोने पर मजबूर हो गए।  
30 साल के अन्दर जंगल से सटे खैरवाटोला गांव के लोग आज भी वैसे ही जीते है जैसे तिस साल पहले जिया करते थे ।
आज 77 वर्ष के इनद्राशन निसाद एवं इनकी पत्नी कुन्ती देवी, रघुवर निसाद, रूदल निसाद, महन्थ निसाद एवं इनकी पत्नी तेतरी देवी  का कहना है की हम लोग मरने के  कगार पर खडे है लेकीन सरकारी  मद की पैसा कैसा होता है हमे नही पता क्योकि कई बार हमलोग वार्ड सदस्य, ग्राम पंचायत राज दोमाठ मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौनाहा के यहाँ वृध्दा पेंशन का आवेदन दिया लेकीन आज तक वृध्दा पेंशन नही मिला ये लोग काफी गरीब और वृद्ध है जो 77 के उम्र मे भी मेहनत मजदूरी कर के अपना और अपने बच्चो का पेट भर पाते है जिस दिन इनलोगो को कोई काम नही मिलता उस दिन इनलोगो के घर चुल्हा नही जलता है । 
रंगी निसाद एवं उनकी पत्नी द्वारा दिनांक 19/12/2015 को RTPS गौनाहा काउंटर पर आवेदन देने के बाद भी अभी तक इनलोगो को वृध्दा पेंशन नही मील रहा ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी :- कैल रिसीव नही किया गया ।
दोमाठ पंचायत मुखिया :- जितने आवेदन मिले थे उसको मेरे द्वारा जमा करवा दिया गया है । इनलोगो का वृध्दा पेंशन क्यो नही मिलता अभी मै नही बता सकता हुँ क्योंकि मै अभी 10 रोज से बैंकाक मे हुँ।