जेसीआई सुरभि ने भेंट की सुजल मशीन,सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगा स्वच्छ पीने का पानी 
फ़िरोज़ खान
“दैनिक खोज खबर “कोटा 30 जून। जल ही जीवन है इसी उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को बच्चों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिये जेसीआई कोटा सुरभि ने श्रीपुरा गवर्मेंट स्कूल में सुजल आरओं मशीन लगाई। अध्यक्षा गरिमा जैन, उपाध्यक्षा सुमन माहेश्वरी ने बताया कि शुद्ध एवं स्वच्छ पानी के लिए जोन-5 की दूसरी सुजल मशीन लगाई गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेसी चतर फाउंडर अध्यक्ष ऑफ जेसीआई कोटा एंव अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र गहलोत उपस्थित थे । सचिव रेणु माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, अध्यक्षा गरिमा जैन ने बताया कि इस मशीन को न्यूक्लियस इंस्टिट्यूट के विशाल जोशी एवं जैसी नम्रता जोशी द्वारा प्रदान किया गया,  इस अवसर पर जेसी सुरभि के सभी सदस्य उपस्थित थे, अंत में श्रीपुरा गवर्नमेंट स्कूल की प्रिंसिपल मुनमुन बनर्जी ने जेसीआई कोटा सुरभि को आभार प्रकट किया।