सारण :शराब बंदी कानून को अबैध कारोबारी दिखा रहे है ठेंगा,फिर मशरक मे शराब बरामद
——–
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट -✍
—-‘–‘–
मशरक
थाना पुलिस ने डुमरसन बाजार में छापामारी अभियान चला 10 कार्टुन अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस द्वारा मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिसमें सुधू साह सहित 2 अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। छापामारी दल में मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, अवर निरीक्षक सतीस कुमार सिंह व थाना पुलिस बल शामिल थी। गिरफ्तार अभियुक्त मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन के सुधू साह बताया जा रहा है। जिस पर थाने में कई मामले दर्ज है। उसकी पुलिस वर्षों से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर मशरक थाना पुलिस ने तरैया थाना पुलिस के सहयोग से तरैया बाजार पर नाटकीय ढंग से खदेर कर कई काण्डों के नामजद अभियुक्त सुधू को गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया है। पुलिस इस्पेक्टर दिनेश पासवान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त के निशान देही पर मशरक थाना छापामारी अभियान चला किया।
बताते चले कि मशरक थाना पुलिस को गत सप्ताह भी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया था। सिवान-सितलपुर-73स्टेट हाईवे पर बनसोही के पास एक ट्रक पर पकड़ा धोने वाला डिटर्जेन्ट पाउडर के बोरी के नीचे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया था। जबकि सेमरी महादलित बस्ती में एक खंडहरनुमा घर में छिपा कर रखा गया अंग्रेजी शराब तथा हरपुरजान से भी पुलिस ने एक पीकप भान सहित अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया था। मौके से कारोबारी भी गिरफ्तार हुआ था। जिसे छपरा मंडलकारा भेज दिया गया था। पुलिस द्वारा शराब माफियाओ के खिलाफ चलाये गये अभियान से शराब माफियाओ में हरकम्प मचा हुआ है।





Recent Comments