सारण :मढौरा में एक महिला अभ्यर्थी का दो से अधिक संतान होने के कारण नामांकन रद्द
मढौरा (सारण)
नगर निकाय चुनाव को लेकर मढ़ौरा नगर पंचायत से एक अभ्यर्थी का मानांकन पत्र रद्द कर दिया गया ।निवाची पदाधिकारी सह एसडीओ संजय कुमार राय ने बताया कि नामांकन दर्ज कराए सभी अभ्यार्थियो के नामांकन पत्र का जांच पूरा कर लिया गया है ।वार्ड संख्या 5 से एक अभ्यर्थी कामेश्वर महतों की पत्नी बिगनी देवी का नामांकन अहर्ता नहीं रखने के कारण रद्द कर दिया गया है । अन्य 113 अभ्यर्थी का नामांकन पत्र बैध स्वीकार कर लिया गया है ।बिगनी देवी को 2008 के पूर्व से चार बच्चे थे 2008 के बाद भी दो बच्चे का जन्म हुआ था । इसकी जानकारी के बाद अभ्यर्थी खुद से उपस्थित होकर नियम की जानकारी नहीं होने की बात कह अपना नामांकन रद्द करने की गुजारिश निर्वाची पदाधिकारी से की थी ।पूरी जानकारी के पुष्टि के बाद आरओ ने बिगनी देवी का नामांकन रद्द कर दिया ।




Recent Comments