बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता रैली का किया आयोजन
संजय चौरसिया 
हरनावदाशाहजी 29 अप्रैल 2017। कस्बे के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 
प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गो से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारों के साथ जागरूकता संदेश देकर रैली  निकाली गई। इस दौरान विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा। 
दूसरी ओर निकटवर्ती क्षेत्र के सारथल में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय के तत्वाधान मे स्काउट और गाइड के छात्र छात्राओं ने ब्लॉक स्तर पर बाल विवाह निषेध रैली का आयोजित कि गई। रैली को प्रधानाचार्य रतन लाल मेहरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली छिपाबड़ोद के मुख्य बाजार से होकर हॉट चौक तथा वहां से उच्च माध्यमिक विद्यालय में गई जहां वक्ताओं ने संबोधित किया। छात्राओं को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई। 
इस अवसर पर स्काउट ब्लॉक सचिव इंद्र कुमार शर्मा ,उदय सिंह ,नंद किशोर धनकर व्याख्याता, विधिक सेवा के कर्मी में उपस्थित रहे।