⏭सऊदी अरब में पुलिसिया वातावरण और विदेशी मज़दूरों का निष्कासन
⏭सऊदी अरब में पुलिसिया वातावरण और विदेशी मज़दूरों का निष्कासन
दैनिक खोज खबर:-सऊदी अरब ने विभिन्न शहरों में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी है और विदेशी मज़दूरों के दस्तावेज़ कड़ाई से चेक किए जा रहे हैं जबकि अनेक को देश से निकाल दिया गया है।
सऊदी शासन के विरोधियों को पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का सामना है और अब तक बहुत से लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।
संयुक्त अरब इमारात की इरम न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार जद्दा, रियाज़ व मक्का समेत विभिन्न शहरों के बाज़ारों, मुहल्लों और दुकानों में विदेशी मज़दूरों के काग़ज़ात की सख़्ती से चेकिंग की जा रही है।
रियाज़ की नगर पालिका ने शुक्रवार को बताया था कि 10 विदेशी मज़दूरों को सऊदी अरब से निकाल दिया गया है और कई गाड़ियों और मोटर साइकिलों को ज़ब्त कर लिया गया है।
कुछ विदेशी मज़दूरों ने जद्दा में मोटर साइकिल से एक पुलिसकर्मी को उड़ाने की कोशिश की थी जिसके बाद सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारियों की कड़ी आलोचना हो रही है।
उक्त पुलिसकर्मी ने इन मज़दूरों की मोटर साइकिल रोकने की कोशिश की थी और कहा था कि उनकी लापरवाह ड्राइविंग से नागरिकों के लिए ख़तरा है जिसके बाद उन लोगों ने उस पुलिसकर्मी को ही उड़ाने की कोशिश की थी।
हालांकि पुलिस ने इस घटना में लिप्त 7 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है लेकिन सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारियों की निरंतर आलोचना की जा रही है। सऊदी अरब ने 2013 से विदेशी मज़दूरों के निष्कासन का क्रम शुरू किया था जिसमें निरंतर वृद्धि होती जा रही है।
⏭न्यूज स्रोत से खबर पढें ….. सऊदी अरब में पुलिसिया वातावरण और विदेशी मज़दूरों का निष्कासन
☞विज्ञापन:-“ब्रह्मर्षि ट्रक रेंटल सर्विस” द्वारा बालू और छरी की आपूर्ति सस्ते दामो पर किया जाता है.
☎संपर्क सूत्र:- अमित कुमार बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार Call 9801952119 (सम्पर्क करने का समय सुबह 7.30 से शाम 7.30)





Recent Comments