बग़दादी के ख़ुफ़िया ठिकाने का पता चला, सेना कार्यवाही के लिए तैयार
इराक़ के मूसिल शहर में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ख़िलाफ़ जारी सैन्य अभियान के कमांडर ने इस आतंकवादी गुट के सरग़ना अल-बग़दादी के ख़ुफ़िया ठिकाने के बारे में बड़ा ख़ुलासा किया है। नैनवा हम आ रहे हैं, नामक सैन्य अभियान के कमांडर अब्दुल अमीर रशीद यारल्लाह का कहना है कि अबू बक्र अल-बग़दादी मूसिल से फ़रार होकर सीरियाई सीमा से लगे इलाक़े में छुपा हुआ है। हालांकि इराक़ी कमांडर का कहना था कि अब बग़दादी का कोई महत्व नहीं है और इलाक़े में उसकी भूमिका का अंत हो चुका है।
ग़ौरतलब है कि दाइश ने अपने तथाकथित ख़लीफ़ा बग़दादी के नेतृत्व में इराक़ और सीरिया में लाखों निर्दोष बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के ख़ून से होली खेली है और ऐसे अमानवीय अपराध किए हैं, जिन्हें देखकर वहशी हैवान भी हैरान रह जाएं। एेसी स्थिति में कि उत्तरी मूसिल के बाज़ार में आतंकवादी गुट दाइश की ओर से फ़ायर किए गये मार्टर गोले के हमले में 15 लोग हताहत व घायल हुए हैं, मूसिल आप्रेशन के कमान्डर ने दाइश के सरग़ना बग़दादी के नये ठिकाने में छिपे होने की संभावना व्यक्त की है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार नैनवा प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी ने सूचना दी है कि आतंकवादी गुट दाइश ने मूसिल सिटी के दक्षिणी तट पर स्थित नबी यूनुस बाज़ार पर मार्टर हमला किया जिसमें 2 लोग हताहत और 13 अन्य घायल हो गये। इस सुरक्षा सूत्र ने बताया है कि इस हमले के बाद सेना ने घटना स्थल को अपने घेरे में ले लिया और सुरका के कड़े प्रबंध कर दिए। इराक़ी मीडिया ने 16 जनवरी को दक्षिणी मूसिल में स्थित हज़रत यूनुस अलैहिस्सलाम के मज़ार और पुलिस स्टेशन की स्वतंत्रता की सूचना दी थी।





Recent Comments