
सारण : थाने का निरिक्षण करने आये एसपी ने जनता से हुई रुबरु, न्याय का दिया भरोसा
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
अमनौर थाने का निरिक्षण करने आए सारण एसपी अनुसूइया रणसिंह साहू के समक्ष थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ गोविंद गांव एवं आसपास के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण पहुंच अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए थाने पहुंचे. जहाँ ग्रामीणों ने अमनौर थाना कांड संख्या 57/17 के संदर्भ में बताया कि यह मुकदमा झूठा एंव बेबुनियाद है. जो राजनीतिक साजिश के तहत एक समाजिक कार्यकर्ता को जानबूझकर कर फंसाया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने बीना जांच किये मुकदमा दर्ज करने का विरोध किया. एसपी श्रीमती साहु ने मौजूद ग्रामीणों एवं आरोपी के पत्नी मीनाक्षी देवी को जांच कर न्याय का भरोसा दिलाया. तथा बताया कि किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जायेगा. वहीं थाना क्षेत्र के नरसिंहभानपुर गांव निवासी सिपाही प्रसाद ने गरखा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में विवाहित पुत्री को उसके ससुराल वालों द्वारा जलाकर हत्या कर दिये जाने के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. बताया कि आरोपी पर धमकी दे रहे हैं. इसके पूर्व सारण एसपी अनुसूइया रणसिंह साहू ने थाना से संबंधित दर्जनों कांडों का अवलोकन किया. साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उक्त मौके पर एडिशनल एसपी मढौरा अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, मढौरा जयप्रकाश पंडित, थानाध्यक्ष उदय कुमार, एसआई अजय कुमार सिंह, अरुण शर्मा, अरविंद सिंह, एएसआई लालबाबु पासवान गरखा थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक आदि पुलिस कर्मी उपस्थित थे.




Recent Comments