सारण :डोरीगंज मे अंग्रेज़ी शराब के साथ ही देशी शराब भी बरामद , धंधेबाज फरार
——–
दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट
——
डोरीगंज /सारण
दियारे क्षेत्र के बलवन टोला गाँव मे बुधवार की सुबह उत्पाद विभाग व स्थानीय पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के दौरान बलवन टोला गाँव स्थित एक गुमटी से 30 ली० देशी तथा 7 बोतल रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब बरामद किए गए
पुलिस के मुताबिक यह कारवाई बिहार मद्द निषेध विभाग पटना से प्राप्त सूचना के आलोक मे उत्पाद विभाग छपरा के अधिकारियो के नेतृत्व मे की गई थी जिसके दौरान गुमटी छोड़ कारोबारी भागने मे सफल रहा जिसके बारे मे ग्रामीणो से पूछताछ की गई किन्तु किसी ने कुछ भी नही बताया जिसके बारे मे पता लगाया जा रहा है
छापेमारी दल मे छपरा उत्पाद विभाग के निरीक्षक धीरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव अवर निरीक्षक श्याम टुडु एवं दर्गेश कुमार समेत डोरीगंज थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय तथा अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे
इस संबंध मे थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि कारोबारी के नाम पता का ट्रेस लगाया जा रहा है जिसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जाएगी




Recent Comments