सारण :मारपीट में मां बेटा घायल, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 
थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव में हुई मारपीट की घटना में मां बेटा घायल हो गये.घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ.इस संबंध छोटेलाल साह की पत्नी व घायल महिला सरिता देवी ने स्थानीय थाने में मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनका बेटा घर से निकलकर जा रहा था कि कैलाश साह,विकास साह,सुरेन्द्र साह,चंदन साह ने मिलकर लाठी व बल्ला से मारपीट करने लगे बीच-बचाव करने गयी तो सभी ने मिलकर दोनों को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया.पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.