विद्युत कनेक्शन शिविर का आयोजन

#परवेज अख्तर/सिवान,
महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को किसान विद्युत कनेक्शन शिविर लगाया गया। जेई नीरज कुमार ने बताया कि खेती व नल जल को ले किसानों व वार्ड सदस्यों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर त्रिलोकी चौधरी, राजेश कुमार साह, मुकुंद कुमार सिंह व शशि भूषण पांडेय आदि उपस्थित थे।
————-