देव दिपावली के पुजा के दौरान दर्जनों लोग रहें मौजूद

मान्यता : देव दिपावली को भगवान शिव धरती पर आए थें

परवेज़ अख्तर/सीवान:

दीपावली के ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। दरौंदा प्रखंड के बगौरा गांव में देव दीपावली मनाई गई ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव धरती पर आए हैं। इसलिए भगवान शिव की नगरी काशी में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी के जल पर और किनारे हजारों की संख्या में दीप जलाए जाते हैं। इस उत्सव को मनाने के पीछे एक कारण यह भी बताया जाता है कि देवउठनी एकादशी के चार माह बाद भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। इस खुशी में सभी देवता स्वर्ग से आकर काशी के घाटों पर दिवाली मनाते हैं। देव दीपावली यानी देवताओं के आने की खुशी में जो दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली के दिन प्रदीप प्रसाद के दुकान में पूजा पाठ का आयोजन हुआ। मौके पर प्रदीप प्रसाद, सुशील मिश्र, धूमन मिश्र, आदित्य गुप्ता, प्रियांशु कुमार, प्रशांत अमन, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।