पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया। प0 चंपारण बेतिया में विगत दिनों बेतिया कोर्ट परिसर में शातिर बब्लू दुबे को गोली मार हत्या करने के मामले में 2 व्यक्ति को बेतिया एसपी विनय कुमार के नेर्तृत्व टीम ने अपराधी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया गया है। कांड की पुष्टि करते हुए बेतिया एसपी विनय कुमार ने कहा की  11 तारीख को बेतिया कोर्ट परिसर में बबलु दुबे को गोली मारने में तीन की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमे कुणाल सिंह, सुमन सौरभ एवं विजय कुमार, सूरज मेहता गोली चलाने में थे। जिसको लेकर मौके वारदात पर मिले सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर इनकी गिरफ्तारी किया गया है गिरफ्तार पिपरा थाना निवासी सूरज मेहता पिता रामविनय मेहता एवं पर्वतीयटोला निवासी विजय कुमार एवं सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बताया की इनके द्वारा पूर्व में 5 मई 2017 को भी बेतिया कोर्ट में आये थे। लेकिन महौल को देखते हुए चले गए। बाद में  फिर यह 11 मई 2017 को बेतिया कोर्ट परिसर में आये सुमन सौरभ द्वारा गोली चलाया उसके बाद वह भागने लगा। उस समय सूरज मेहता ने 2 गोली मारा और भाग गया। सूरज मेहता मोतिहारी रिमांड रूम में बन्द था।