रक्त दान महा कल्याण
सोनवर्षाराज(सहरसा) से आशिष सिंह की रिपोर्ट :-
प्रखंड के सोनवर्षाराज बाजार स्थित रानीसती मंदीर में में सोशल वेलफेयर कमेटी व चेंज फॉर श्योर संस्था के युवाओ की एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से सोशल वेलफेयर कमेटी और चेंज फॉर श्योर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23-04-2017 दिन रविवार को सोनबरसा राज के दुर्गा मंदिर परिसर में होने वाले रक्तदान शिविर की सफलता पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि इस क्षेत्र में रक्त की बहुत कमी रहती है आये दिन रक्त की कमी से कई जाने असमय चली जाती है इसी सब को देखते हुए खासकर नौजवानों में जागरूता लाने की जरूरत है साथ ही रक्तदान शिविर लगा रक्त इक्टठा किया जा सकता है जिससे की समय पर लोगों की जान बचाई जा सके। अगामी आयोजित होने वाले शिविर में रक्तदान के साथ -साथ रक्त के ग्रुप की भी जॉच की जाएगी। साथ ही लोगों को रक्तदान से होने वाले लाभ के विषय में बताया जाएगा।
हलांकि अभी से ही इस रक्तदान शिविर को लेकर युवावर्ग में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस क्षेत्र के लिए रक्तदान शिविर एक नई पहल के साथ -साथ आने वाले दिनों में इस तरह के और शिविर के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।
बैठक में शामिल युवाओ ने आशा व्यक्त किया है कि रक्त दान शिविर बहुत ही सफल होगा एंव इससे इस क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और ये अपने आप में मिशाल पेश करेगा। इस अवसर पर सोनवर्षा के संरपच विकाश कुमार ,समीज सेवी व मनीष कुमार ,आशीष कुमार सिंह ,अमन कुमार,मनीष राज ,कुन्दन कुमार ,सम्मी कुमार ,आनंद कुमार ,भानु ठाकुर ,रानु ठाकुर, पंचायत समीती मनटुन सिंह सहीत दर्जोनो कर्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो-बैठक करते लोग




Recent Comments