भाजपा का 37वां स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को पार्टी स्थापना दिवस पर जिला मण्डल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजित किये जाएगे |
भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस के मोके पर 6 अप्रैल को प्रातः 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक की पार्टी के रीति-नीति के बारे में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
 इस विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तुलसीराम शर्मा व  विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, यू.आई.टी. चैयरमेन गोपाल खण्डेलवाल नगर परिषद् सभापति  समदानी,  सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।