सारण :आपसी विवाद में दो सीमेंट दुकानदरो में मारपीट, दोनों ने दर्ज करायी प्राथमिकी
मढ़ौरा
मुख्य बाजार के स्टेशन रोड स्थित दो सीमेंट दूकानदार आपसी विवाद में जमकर मारपीट किए I
मारपीट के कारण स्टेशन रोड में तमाशबीन की भीड़ जमा हो गई और भीड़ के सामने ही मारपीट चलती रही I घटना के सम्बन्ध में दोनों पक्ष के तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमे दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है I एक पक्ष से गोसी अमनौर निवासी अमित कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में स्टेशन रोड निवासी बुलबुल कुमार,विवेक कुमार,विक्कू कुमार पर छड़,गरासी,चाकू से हमला कर जख्मी कर देने और 50 हजार रूपया ले लेने का आरोप लगाया है I दुसरे पक्ष से विवेक कुमार ने गोसी अमनौर निवासी अमित कुमार सिंह,आलोक कुमार सिंह,छोटू कुमार पर दुकान पर आकर मारपीट कर जख्मी कर देने और गल्ला से 50 हजार निकल लेने का आरोप लगाया है I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर,मढ़ौरा




Recent Comments