सारण :सात दिवसीय श्री गणेश शांति महायज्ञ की भब्य कलश यात्रा से शुभारंभ 
मढ़ौरा (सारण)
अनुमंडल के इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र मे अगौथर सुन्दर पंचायत के अगौथर बलुआ पर सात दिवसीय श्री गणेश शांति महायज्ञ के शुभारंभ के लिए भब्य कलश यात्रा निकाली गई I करीब 500 से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालु स्वच्छ व नये वस्त्र धारण कर कलश यात्रा शामिल हुए। गाजे बाजे,घुरदौड़ और मनमोहक झांकी के साथ निकली कलश यात्रा लोगो के बीच आकर्षण का कारण बना रहा I कलश यात्रा यज्ञ स्थल अगौथर बलुआ से निकल कर अगौथर सुन्दर,पाण्डेय टोला,ओझा टोला,अगौथर नंदा,का भ्रमण करते हुए पौराणिक स्थल दल्लू बाबा ब्रह्म स्थान पहुंची I जहा डबरा नदी से पंडित मंजेश चौबे के मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जलभरी की और वापस यज्ञ स्थल पहुचे । इस दौरान श्रधालूओ के हर हर महादेव और जय श्री राम के जय घोष पूरा मार्ग गूंजता रहा।जलभरी मे यज्ञ संचालन कमिटी में शामिल पैक्स अध्यक्ष नन्द किशोर पाण्डेय, मुखिया रंगलाल राय,काशीनाथ पाण्डेय,विश्वनाथ ओझा,सच्चिदानंद मांझी,कृष्णा पाण्डेय ,अलखदेव ओझा,बीडीसी राकेश पाण्डेय,बच्चा सिंह सहित दर्जनों स्थानीय लोग कलश यात्रा की सुरक्षा व व्यावस्था नियंत्रण में जुड़े रहे।