सारण :एकमा में पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने की फायरिंग

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
–_
एकमा
एकमा थाना क्षेत्र के एकमा छपरा मुख्य मार्ग पर अवस्थित एकमा सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर मंगलवार की संध्या अपराधियों ने फायरिंग की व फरार हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार संध्या में एक बाइक पर सवार तीन युवक आये व अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया। नोजल मैन द्वारा पैसा मांगने पर युवकों ने फायरिंग की व फरार हो गए।
फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।
एकमा पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुँचकर मामले की तफ्तीश कर रही है।