युवा शक्ति की देश को वर्तमान में आवश्यकता -देवनानी
युथ फॉर नेशन की तीन दिवसीय युवा संसद का समापन 
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान 
जयपुर 5 जून।यूथ फॉर नेशन द्वारा चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम युवा संसद का सोमवार को समापन हुआ जिसमें शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने युवा शक्ति की देश को वर्तमान में आवश्यकता जताते हुए कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति और वेदों में व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान देने की व्यवस्था थी और उन्ही  देश के नीति निर्धारकों के कारण हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाया अतः राष्ट्र के निर्माण के लिए युवा शक्ति में संस्कारों का निर्माण अति आवश्यक है इसी कारण राजस्थान के पाठ्य क्रम में हमारे शूरवीरों की गाथाओं के पाठ जोड़े गए है जो बालकों को सबसे पहले हमारे देश के प्रति भावना को जागृत करेगा । इस अवसर पर युवा संसद के प्रेरक एवम् राष्ट्रिय संत स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज ने कहा कि हमारे शरीर की सरंचना में भी संसदीय ढांचा मौजूद है जो व्यक्ति के बौद्धिक विकास से लेकर सभी गुणों का सर्जन करता है अतः प्रकृति द्वारा प्रदत हमारे गुणों को ढूंढने की जरुरत है जो मानव के सद्कर्मों और राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी निभा सकता है स्वामी जी ने हमारे शरीर को प्रधानमंत्री एवम् मन को राष्ट्रपति की संज्ञा देते हुए भगवान राम के कार्यों की विवेचना करते हुए कहा कि धर्म दायित्व बोध करवाता है जबकि कानून से व्यक्ति डरता है । समापन समारोह के मुख्य वक्ता जयंत राव सहस्त्र बुद्ध ने कहा कि मेरे सपनों का भारत और भारत को जानो तथा भारत को मानो की भावना से अपने देश के इतिहास को युवा पीढ़ी को पढना चाहिए तभी हम हमारी मूल संस्कृति से जुड़े रह सकते हैं तथा जिस प्रकार नकलची स्वयं के महत्त्व को भूल जाता है ठीक वही स्थिति आज पाश्चात्य संस्कृति के कारण हमारे देश की बनती जा रही है अतः हमें हमारे मूल स्वरूप् को जानना मानना और पहचानना हीं पड़ेगा जिसे अन्य कई बड़े देश हमारे देश में रहकर शोध कर रहे है और यह समय की आवश्यकता भी है । युथ फॉर नेशन के युवा संसद के संयोजक देवेंद्र धाकड़ एवं दिनेश राय ने बताया की इस युवा संसद का उदघाटन तीन जून को किया गया जिसमें केंद्रीय वित् राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उदघाटन किया तथा  चार जून को सरोगेसी बिल पर व्यापक चर्चा हुई तथा विभिन्न संशोधनों के साथ पूर्ण बहुमत के साथ बिल पारित हुआ और जीरो ओवर में सांसदों ने कई सवाल पूछे तथा प्रश्नकाल में विपक्ष की भूमिका भी काफी मजबूती से उभर कर आई और भाग लेने वाले युवाओं में भी काफी उत्सुकता दिखी व संसदीय कार्यवाही किस प्रकार चलती है इसका अनुभव भी युवाओं ने लिया समापन समारोह की अध्यक्षता एस एस अग्रवाल ,विशिष्ट अतिथि  जसवीर सिंह चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग ,कैलाशचंद्र जी क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख RSS , विमल प्रसाद अग्रवाल  राष्ट्रीय अध्यक्ष रुंगटा संगठन एवम् ,प्रस्तावना डॉ. महेश शर्मा संस्थापक यूथ फॉर नेशन ,ने रखी कार्यक्रम में पर्यावरण दिवस को लेकर पर्यावरण से संबंधित शपथ भी दिलाई उच्च प्रदर्शन करने वाले 3 छात्रों को सम्मानित किया गया  इसके अतिरिक्त सभी सांसदों एवं मंत्रियों को उनके विभाग के अनुसार प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया कार्यक्रम का समापन युवा संसद में राष्ट्रपति के पद निर्वहन करने वाले श्री लोकेश सोनवाल जी के अभिभाषण के द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन  राष्ट्रगीत से किया गया ।