सांसद दुष्यंत सिंह का बांरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
फ़िरोज़ खान
बारां 6 जून। सांसद दुष्यंत सिंह मंगलवार दोपहर को सांसद कार्यालय पर पहुंचे जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कियाl 
भाजपा मीडिया सेल के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सांसद दुष्यंत सिंह के 6 जून मंगलवार किशनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई एवं गौरव पथ के शिलान्यास तथा 33केवी ग्रीडी स्टेशनों के उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व दोपहर बारा सांसद कार्यालय पर पहुंचेl  जहां उन्होंने मौके पर फरियाद लेकर पहुंचे आमजन की समस्याओं को सुना तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिएl  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागर के अलावा राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण गाल व, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, विधायक रामपाल मेघवाल एवं ललित मीणा, पुलिस जवाबदेही कमेटी के अध्यक्ष हरगोविंद जैन, शहर अध्यक्ष राकेश जैन एवं खेम सिंह डागर, सुरेंद्र गा ल व, दिलीप शर्मा कचरी, निर्मल मां थो ड़िया, मोरपाल सुमन, ब्रह्मानंद शर्मा, अंता प्रधान श्रीमती मंजू  दाधीच, प्रदीप मेरठl, बृजेश दाधीच, पंचायत समिति डायरेक्टर जयेश गालव, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राधेश्याम बेरवा, ST मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद मीणा, नाथू लाल नागर ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश के रवा लिया, सत्येंद्र सिंह के दाहे डी, रघुराज सिंह के दाहे डी, भानु प्रताप सिंह, धर्मेंद्र भार्गव, हरिओम प्रधान, सत्यनारायण बाबा, वेणीमाधव गुर्जर, दिलीप शाक्य वाल, डी केे मीणl, गोविंद सिंह चौहान, धनराज चौरसिया, ताराचंद गुर्जर, बद्री प्रसाद मेघवाल, हेमंत शर्मा, हुकम दत्त भार्गव, प्रवीण सुमन, जगदीश नारवाल, हिमांशु मेहरा, अशफाक अहमद, पप्पू नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा जिला कलेक्टर एसपी सिंह व पुलिस अधीक्षक DD सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर प्रसाद, एडी एम वासुदेव मालावत आदि उपस्थित थेl भाजपा मीडिया सेल के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सांसद दुष्यंत सिंह 7 जून बुधवार को अटरू पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों का दौरा कर जनसुनवाई करेंगे।