
दारौंदा में मुख्यमंत्री सात निश्चय से सम्बंधित सेमिनार का आयोजन
————————————–
दैनिक खोज खबर के लिए दारौंदा से रविन्द्र कु० गुप्ता की रिपोर्ट।
——————————————————-
दारौंदा (सिवान)
प्रखंड मुख्यालय दारौंदा में अवस्तिथ पंचायत भवन सिरसाव में ”आर्थिक हल युवाओ के बल” कार्यक्रम के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य रूप से तीन योजनाओ से सम्बंधित छात्र छात्राओं को जानकारी दी गयी तथा आवेदक से आवेदन भी प्राप्त किये गए। इस कार्यक्रम के दौड़ान जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) सिवान के सहायक प्रबंधक श्रीमती सुनीता शुक्ला , दारौंदा प्रखंड समन्वयक त्रिलोकी नाथ साह,कंप्यूटर ऑपरेटर प्रिंस कुमार एवं पिंटू कुमार के साथ अन्य लोग शामिल हुए।
इसमे तीन योजनाएं स्वमं सहायता भत्ता,कुशल युवा कार्यक्रम,एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से सम्बंधित आवेदन जमा करने के लिए दारौंदा प्रखंड के विभिन्न पंचायत से छात्र एवं छात्राये उपस्थित हुए। इस योजना से युवाओ के अंदर ख़ुशी देखने को मिला।
इस सभा में अशोक सिंह,सुमंत तिवारी,सुजीत कुमार राम,छूनी बाबु,पंकज वर्मा,सुनील साह,जगजीत कुमार,अरविन्द प्रसाद,अरविन्द राम,अरविन्द साह,मुन्ना सहाय, इत्यादि मौजूद थे।




Recent Comments