
सारण :सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
मशरक ( सारण ) : मशरक-मलमलिया एसएच-73 पर ट्रक-टेम्पू की टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दो घायलों की स्थिति काफी गंभीर देख चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना से आक्रोषित लोगों ने एसएच-73 पर मशरक महावीर मंदिर के पास मृतक का शव रख कर व बीच सड़क पर टायर जला कर सड़क जाम कर दिया। आक्रोषित लोग मृतक के परिजन को मुआवजा देने तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। एसएच-73 पर सड़क जाम हो जाने से सड़कें के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। करीब तीन घंटा आवागमन बाधित हो रहा। मौके पर पहुँची पुलिस ने आक्रोषित लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग और आक्रोषित होने लगे तथा डीएम एसपी को बुलाने तथा मृतक के परिजन को एक सरकार नौकरी देने व दश लाख रूपये मुआवजा देने की मांगलिक कर रहे थे। की मांग कर रहे थे। करीब तीन खंटे बाद मढौरा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय के आश्वासन पर तथा मशरक के प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय अनि सतीस कुमार सिंह और मृतक के परिजनों के तरफ से चैनपुर गांव निवासी चन्शेखर सिंह, निलंबन सिंह के के पहले पर आक्रोषित लोगों सांत हुए । तब जाकर सड़क जाम हटाया गया। पुलिस मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
मंगलवार को अहले सुबह मशरक-मलमलिया एसएच-73पर चन्देश्वर मोड़ के आगे भुआल बाबा मोड़ के पास ट्रक ने एक टेपु में ठोकर मार भाग गया जिसमें टैपु चालक राकेश राम 35 कार्य घटना स्थल पर ही मौत हो खरी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक चालक राकेश राम मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर पोखरा गांव के राधेमोहन राम के पुत्र बताया जा रहा है।




Recent Comments