सहरिया आश्रम छात्रावासों में देखी प्रवेश की स्तिति तथा किया निरीक्षण
फ़िरोज़ खान
बारां 25 जून । अतिरिक्त कलक्टर एवं परियोजना अधिकारी शाहबाद राम प्रसाद मीणा द्वारा आज  25 जून  को सहरिया आश्रम छात्रावास कन्या घट्टी, कन्या नाहरगढ़,  छात्रावास अटरू, नवीन छात्रावास जलवाड़ा
बालक छात्रावास भवरगढ़ एवं नवीन आवासीय विद्यालय परानिया में जाकर प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच तथा अनुमोदन कर प्रवेश छमता के अनुसार पूर्ण करने हेतु निरीक्षण किया गया 
निरीक्षण में छात्रावास के प्रारम्भ की पूर्व तैयारी देखी गई तथा निरीक्षण किये गये छात्रावासों के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया की छात्रावास में छमता के अनुरूप 100 प्रतिशत प्रवेश दिलाया जावे तथा छात्रावास की अन्य व्यवश्ताये समय रहते पूर्ण कर 1 जुलाई को 100 प्रतिशत छात्र उपस्तिति के प्रयास करे
सहरिया आश्रम बालक भवरगढ़ की  65 छात्र छमता है लेकिन जांच करने पर 119 छात्रों द्वारा आवेदन किया है, अतिरिक्त कलेक्टर शाहबाद रामप्रसाद मीणा ने अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि पात्र 65 छात्र के अलावा अन्य शेष छात्रों के आवेदन छात्रों से सम्पर्क कर नवीन संचालित आवासीय विद्यालय कवाई में जमा करावे तथा आवासीय विद्यालय अधीक्षक परानीया को भी निर्देशित किया गया कि छात्रों से तथा सहरिया गाँवो में जाकर प्रचार-प्रसार कर सम्पर्क करे एवं 100 प्रति प्रवेश दिलावे ।