इन्सान को पाक साफ करने का जरिया । शोएब अहमद 
फ़िरोज़ खान
कोटा  19 जून ।  सोमवार, पाॅपुलर फ्रण्ट आॅफ इण्डिया कोटा की सकतपुरा युनिट कि जानिब से रोज़ा इफतार प्रोग्राम सकतपुरा दरगाह में आयोजित किया गया ।
इफ्तार प्रोग्राम में आल इंडिया ईमाम कोंसिल के प्रदेश सचिव हाफिज़ शफीक नें रोजे की फजीलत बयान की ओेर कहा रोजा इन्सान की जिन्दगीं में बदलाव लाने का जरिया है। पाॅपुलर फ्रण्ट के जिलाध्यक्ष शोएब अहमद नें रमजान के आख़री अशरे में तमाम केडर्स को लोगों के लिए समर्पित होकर काम करने कि बात कहीं। 
इस मौके ईमरान हुसैन, मुश्ताक अहमद, मुहम्मद रफीक़ सहित सकतपुरा के कई मोअज़िज लोग मौजूद रहेे। पाॅपुलर फ्रण्ट के जिला सचिव मुजफ्फर हुसैन नें सभी का ईस्तकबाल किया ।