​मधेपुरा:चौसा में 23 जून को विराट कवि सम्मेलन की तैयारी शुरू
👈संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
 मधेपुरा जिले के चौसा  प्रखंड मुख्यालय स्थित *मुंशी उमाकांत मेहता पाठशाला* में आगामी 23जून को होने वाले श्रद्धांजलि सह विराट कवि सम्मेलन की तैयारी शुरू हो चुकी है।

ज्ञात हो कि, जिला अधिवक्ता लिपिक संघ मधेपुरा के पूर्व अध्यक्ष स्मृति शेष उमाकांत मेहता की पाँचवीं पुण्यतिथि के मौके पर इस बार श्रद्धांजलि सह विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।उक्त मौके पर कोसी,मिथिलांचल व अंग क्षेत्र के दर्जनों नामचीन कविगण शिरकत कर रहे हैं।
 उक्त आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सह अधिवक्ता विनोद आजाद ने बताया कि,”कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव करेंगे।वहीं बतौर मुख्य अतिथि बिहारीगंज विधायक निरंजन कुमार मेहता उपस्थित रहेंगे।”श्री आजाद ने बताया कि,”कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भागलपुर की जिला पार्षद नंदनी सरकार तथा मधेपुरा के अनिकेत कुमार मेहता समेत दर्जनों अधिवक्ता,जनप्रतिनिधि व समाजिक कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।”उन्होंने बताया कि,”मुंशी जी के स्मृति में आयोजित इस श्रद्धांजलि सह विराट कवि सम्मेलन कार्यक्रम में पहले आगत अतिथियों के करकमलों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न होगा।”