एकमा में विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम, इसके बाद ग्रिड में  होगी तालाबंदी
लचर विद्युत आपूर्ति से परेशान है एकमावासी
विनीत कुमार, एकमा
विगत कई दिनों से एकमा में लचर विद्युत आपूर्ति का दंश झेल रहे एकमावासियों का सब्र अंततः रविवार को जवाब दे गया।  रविवार की सुबह 11 बजे एकमा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना के नेतृत्व में एकमा के लोग पावर सब स्टेशन पहुँचे।
पावर सब स्टेशन की व्यवस्था देखने के बाद खुद कामेश्वर मुन्ना भी अचंभित थे।  इतने बड़े ग्रीड को महज एक प्राइवेट कर्मचारी के भरोसे छोड़कर सभी कर्मचारी व अधिकारी गायब थे। हद तो तब हो गयी जब ड्यूटी पर कार्यरत उस युवक ने इस मामले की जानकारी के लिए वरीय अधिकारियों को फ़ोन किया तो किसी ने फ़ोन नही उठाया। जेई व एसडीओ साहब द्वारा फोन नही उठाये जाने के बाद स्थानीय लोगो ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को फ़ोन कर मामले की जानकारी दी।
भाजपा नेता कामेश्वर मुन्ना ने फ़ोन पर ही विद्युत कार्यपालक अभियंता से बात की व शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।

सोमवार की संध्या तक का लिया समय
—-
इस संबंध में कामेश्वर मुन्ना ने बताया कि विद्युत कार्यपालक अभियंता ने सोमवार की संध्या तक विद्युत आपूर्ति पूर्व की तरह  सुचारू हो जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एकमा पावर सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति ठीक करने के लिए बिजली विभाग व राज्य सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया जाता है। यदि दो दिनों के भीतर विद्युत आपूर्ति पटरी पर नही लौटती है तो भारतीय जनता पार्टी एकमा ग्रीड में तालाबंदी कर व्यापक जनआंदोनल करेगी।
इससे संबंधित एक ज्ञापन भाजपा कार्यकताओं द्वारा सौपा गया। इस दौरान रामस्वरूप मांझी, रौशन सिंह, अविनाश चंद्र उपाध्याय, धनंजय सिंह पटेल, अजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बन्टी ओझा, बबलू ओझा, हरेंद्र ठाकुर, अंगेश्वर तिवारी, विकास सिंह, अमित सिंह, रजनीश, विक्की, सहवाग, पिंकू, रितेश, प्रशांत, गप्पू आदि उपस्थित थे।