ईद को लेकर सीएलजी व शांति समिति की बैठक सम्पन्न
फ़िरोज़ खान
सीसवाली 25 जून । पुलिस थाना सीसवाली  में सीएलजी व शांति समिति की बैठक उप अधीक्षक गोविंद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें ईदुल फितर के पर्व को लेकर चर्चा की गई ।  बैठक में तहसीलदार सियाराम मीणा, थानाधिकारी एस एन सिंह, हैड कांस्टेबल मोहन सिंह, शहर काजी इशाक मोहम्मद, सदर रमजानी अंसारी,  रामशंकर वैष्णव, एम इदरीश खान, राकेश शर्मा मुण्डली, इक़बाल मिस्त्री, सत्यनारायण अग्रवाल, नरेश जैन,  सुरेंद्र सिंह हाड़ा, ओमप्रकाश पापडली, बाबूलाल मीणा कनाडा,  सहित पुलिस स्टाफ मौजूद  थे ।