ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट दैनिक खोज खबर के लिए
पतरघट/सहरसा : प्रखंड क्षेत्र मध्य विद्यालय पतरघट के प्रागण में गुरुवार को प्रखंड वार्ड संघ के गठन को लेकर सभी 11 पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड वार्ड संघ के गठन को लेकर वार्ड सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। तदोपरात संघ के गठन को लेकर अध्यक्ष पद हेतु संबंधित पंचायत के उपस्थित वार्ड सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत पस्तपार के संतोष कुमार के नाम का प्रस्ताव दिया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नरेश यादव ग्राम पंचायत जम्हरा, सचिव पद पर श्रीकांत सिंह ग्राम पंचायत पामा,कोषाध्यक्ष पद पर वकील साह ग्राम पंचायत पतरघट, महासचिव रंजीत यादव ग्राम पंचायत किशनपुर का चयन किया गया । इधर संगठन के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सखौड़ी के मंचन देवी पति भीम ठाकुर, मो0अजमत, घोघनपट्टी वार्ड न 2 हरेकृषण, पस्तपार वार्ड न 05 पंकज कुमार, धवोली दक्षिण के सुभाष राय, विशनपुर के सुशील सिंह तिलाठी वार्ड संख्या 13 संगीता देवी को चुना गया।




Recent Comments