सारण :अवतार नगर मे जालसाजी का फरार आरोपी गिरफ्तार-
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के कमालपुर गाँव निवासी अपने ससुर नगीना राम के नाम पर जालसाजी कर ट्रैक्टर फाइनेंस कराने का आरोपी दरियापुर थाना क्षेत्र के नगवा जगदीशपुर निवासी यदु राम को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर अपने ससुर के नाम पर जालसाजी से ट्रैक्टर फाइनेंस कराने का आरोप था । इस संबंध मे आरोपी के ससुर ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी ।
गुप्त सुचना पर ए एस आई ह्रदयानन्द तिवारी के नेतृत्व मे छापेमारी कर घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया ।




Recent Comments