शेराराम के साथ हुए अन्याय की जांच निस्पक्ष हो, नहीं तो करेंगे आन्दोलन ,गृह मंत्री को भेजा पत्र 

भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ बीकानेर
बीकानेर 30 जून। मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयवीर गोदारा ने प्रदेश के गृहमंत्री,पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर बीकानेर के शेराराम जाट के साथ हुए 420 के मामले की जांच किसी निस्पक्ष अधिकारी से करवाने की मांग की है ।
गोदारा ने बताया की शेरा राम जाट चौधरी कॉलोनी निवासी एक गरीब इंशान हे और वो हेल्पेज इंडिया नाम के एन जी ओ में काम करता था, और उसका पी एफ और जो भी बकाया राशी थी,उस बकाया राशि को गोरधन चौधरी ने एक दो लोगों के साथ मिलकर शेरा राम (अनपढ़) से खाली चेकों पर साइन करवाकर उठा लिया और शेरा राम द्वारा अपने पैसे मांगने पर मार पीट की और एक फर्जी मुकदमा पुलिस से साठ गांठ कर कोटगेट थाने में धारा 382 में दर्ज करवा दिया और अब लगातार पुलिस शेराराम और उसके परिवार को प्रताड़ित कर रही हैं और शेराराम द्वारा दर्ज मुकदमा 9-8-16 (244/2016) धारा 420,467,468,471,406 की जांच नहीं कर एक गरीब के साथ अन्याय कर रही हैं , जबकी शेरा राम द्वारा आरोपियों के खिलाफ पुरे सबूत पुलिस को उपलब्ध करवाने के बाद भी पुलिस आरोपी की राजनैतिक पहुच के कारण एक गरीब के साथ अन्याय कर रही हैं ।
गोदारा ने गृह मंत्री से मांग करते कहा की पुरे प्रकरण की निस्पक्ष जांच करवाकर शेराराम को न्याय दिलाया जाये नहीं तो मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा आन्दोलन करेगा ,वही शेरा राम जाट की पत्नी सुमित्रा देवी ने कहा अगर हमारे साथ न्याय नहीं हुआ तो में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आगे आमरण अनशन पर बैठ जाहुगी क्योकि बार बार पुलिस हमे परेशांन कर रही हैं ।